फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 arrested for spreading panic

Deoria News: दहशत फैलाने के आरोप में 11 गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
11 arrested for spreading panic
तरकुलवा। थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे मनबढ़ युवाओं का गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। सोमवार की रात 007 व थाना क्षेत्र के 302 गैंग से जुड़े 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह रील बनाकर इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों में दहशत पैदा कर रहे थे। उधर पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने थाने पहुंच कर सभी से पूछताछ की। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रहने वाले मनबढ़ युवक अभी तक रॉयल ब्रदर्स, 005 के नाम से गैंग बनाकर लोगों में दहशत पैदा कर रहे थे। मगर कुछ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ में दो मनबढ़ों को गोली लगने से बाद विलुप्त हो गया था। कुछ समय बीतते ही यह गिरोह 007 थाना तरकुलवा 302 के गैंग के नाम से संचालित होने लगा। लार में 302 गैंग सामने आने पर 26 जनवरी को उसके उत्पाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को इंस्टाग्राम पर भय फैलाने को लेकर दहशत फैलाने वाला वीडियो डालने पर देर रात दबिश देकर उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed