{"_id":"5cc7327ebdec22077f3ac4f1","slug":"101556558462-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी की जगह तीन हजार में पढ़ा रहा था कोई और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी की जगह तीन हजार में पढ़ा रहा था कोई और
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कौलाछापर में सोमवार को प्रधानाध्यापक के स्थान पर बाहरी व्यक्ति पढ़ाते हुए पकड़ा गया। खास बात यह है कि प्रधानाध्यापक ने उसको बाकायदा तीन हजार रुपये प्रति माह पर रखा था। बीईओ ने निरीक्षण के बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की है। वहीं अन्य विद्यालयों की जांच में अनुपस्थित पाई गई शिक्षमित्रों का मानदेय रोकने की कार्रवाई की।
देसही देवरिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोटवा में शिक्षामित्र सरिता और सरोज सिंह दोनो अनुपस्थित मिलीं। मौके पर 50 नामांकन के सापेक्ष मौके पर केवल 14 छात्र मिले। प्राथमिक विद्यालय कौलाछापर की जांच में केवल चार छात्र मिले। खास बात यह रही कि प्रधानाध्यापक वजीउल हक के स्थान पर एक बाहरी व्यक्ति ध्रुव प्रसाद पढ़ाते मिले। पूछने पर बताया कि तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय इसके एवज में प्रधानाध्यापक उन्हें देते हैं। साथ ही शिक्षामित्र नुसरत जहां अक्टूबर वर्ष 2018 से लगातार अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय पकड़ीयहवा में निरीक्षण में तीन स्टॉफ मौके पर मौजूद मिले। हालांकि छात्र संख्या केवल दो ही थी। साथ ही पैसा खर्च होने के बावजूद स्कूल की रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। प्राथमिक विद्यालय पौहारीछापर में 46 के सापेक्ष 16 छात्र उपस्थित मिले। दो शिक्षामित्र उमा यादव व नीतू राव गैरहाजिर मिलीं। वहीं प्रशिक्षु अध्यापक सीमा यादव भी समय से स्कूल नहीं पहुंची थीं। जांच अधिकारी एवं देसही देवरिया व गौरीबाजार के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि किराए पर आदमी रखने वाले कौलाछापर के प्रधानाध्यापक के निलंबन, अनुपस्थित शिक्षामित्रों के वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।