{"_id":"5a6f567e4f1c1b410b8b5bec","slug":"101517246078-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में सपाइयों ने सीएम का पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। डीएम आवास पर आलू फेंकने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बस स्टेशन पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।
समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव राम गोविंद यादव ने कहा कि प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर सपाइयों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। अपराध पर नकेल कसने के बजाय पुलिस सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। यदि जिला प्रशासन ने दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन होगा। पुतला जलाने वालों में रामप्रवेश यादव, अमित यादव, सिंकदर यादव, रामाकांत साहनी, गुलशन यादव, सुशील सैनी, रविशंकर यादव, राजन यादव आदि मौजूद रहे।