{"_id":"59f0c1664f1c1b6a678b7a84","slug":"101508950374-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने अफसरों पर कसे पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने अफसरों पर कसे पेंच
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अधिकारियो के साथ बैठक किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अधिकारियों के पेंच कसे। वह बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रही थी। उन्होने कहा कि शासन के विकास योजनाओं को अमली जमा पहनाने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही के मामले सामने आए तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
उन्होंने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि आपसी सामंजस्य व टीम के साथ कार्य करें। पूरे हो चुके कार्यों की सूची एवं समस्याओं को संबंधित क्षेत्र के विधायक को भी अधिकारी उपलब्ध कराएं, ताकि कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के प्राथमिकता वाले 61 बिंदुओं के कार्यों की विभागवार समीक्षा भी की। उन्होंने विकास कार्यों को संतोषजनक नहीं बताते हुए इसमें उत्तरोत सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग की कार्य प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसको गंभीरता से लेने की जरूरत है। बैठक में एसपी राकेश शंकर, सीडीओ राजेश त्यागी, भाजपा के जनपद प्रभारी रमेश सिंह, सलेमपुर विधायक कालीप्रसाद, एडीएम सीताराम गुप्त, पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही आदि मौजूद रहे।