फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yamuna and Payaswani water entered dozens of villages

खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, दो ट्रक पलटे कई बेघर

Mon, 09 Aug 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Yamuna and Payaswani water entered dozens of villages
राजापुर के सरधुआ बांदा मार्ग पर यमुना नदी में ऊफान के चलते बाढ के पानी में पलटे व खड़े ट्रक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर/मऊ (चित्रकूट)। यमुना व पयस्वनी नदी में लगातार पानी बढ़ा रहा है। राजापुर व मऊ क्षेत्रों में कई गांव जलमग्न हो गए है। लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। सरधुआ-बांदा मार्ग पर बाढ़ के पानी में कई वाहन फंसे हुए है। सोमवार को 92.80 मीटर तक पानी पहुंच गया है। मऊ के मवई गांव के हालात खराब हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी की बाढ़ से मवई गांव की दलित बस्ती केऊटरा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे दर्जनों घर में भर रहा है। जिसमेें बब्लू रैदास, गोली, हुबलाल, मिठाई लाल, सेवक, सुखलाल, भुल्लन, कमतू, काली आदि के घरों में पानी घुस गया है। लोग अपना समान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे है। वहीं भुस्सू पुत्र लुल्तू का घर गिर गया है।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र के मडौर, तिलौली, मनकुआर, बडियारी कला, टिकरा, पूरब पताई, घुरेहटा गांव तक पानी पहुुंच गया है। मऊ-परदवा मार्ग व मऊ-मवई मार्ग की हालत सबसे अधिक खराब है। रास्ते में पानी पूरी तरह से भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्र में अर्की, सरधुआ मार्ग के निकनारे बसी बस्तियों में पानी भर जाने लोग पलायन कर रहे है। क्षेत्र के ही बेलास, चिल्लीमल, चांदी, तीरधुमाई, गंगू, धौरहा, नैनी, गुरूगौला, बिहरवा, बक्टा, देवारी, सुरवल, खोपा, भदेदू गांव तक पानी पहुंच गया है। राजापुर एसडीएम राजीव कुमार राय ने बाढ़ प्रभावित स्थानों का नाव से निरीक्षण कर विस्थापितों को भोजन पानी व आश्रय स्थल पर मौजूदगी कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को मोबाइल नंबर देकर सूचना देने को कहा गया है।
जल भराव होने से सड़कें हो रही खराब
राजापुर। बाढ़ आने से करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़के पूरी तरह से खराब हो रही है। कई दिनों से यमुना नदी का पानी सड़क में एक फीट ऊंचाई से भरा हुआ हुआ। जिसमें राजापुर-कमासिन मार्ग, सहित मऊ-मडौर मार्ग व परदवा मार्ग सहित अन्य मार्ग है। इन सड़कों में पानी पूरी तरह से भरा हुआ है। बताया जाता है कि जब कभी बाढ़ विकराल रूप धारण कर सकती है। सड़कों में पानी भरने के बाद सड़क पूरी तरह से खराब हो जाती है।
दो दिन से मऊ मंडौर मार्ग बंद
मऊ। एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला, तहसीलदार शशिकांत मणि, लेखपाल मवई कला राम मिलन त्रिपाठी ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिऐ गांव का भ्रमण किया। मऊ से परदवा 20 किमी रोड मे तिलौली, मनकुआर, टिकरा, पश्चिम पताई, पूरब पताई, बडियारी कला, खुर्द बरहा कोटरा, रिषियन मार्ग इस रोड मे पांच रपटे है जो पूरी तरह जलमग्न है। इन गांव के लोगों का मुख्यालय संपर्क चार दिनों से कटा है लोग को मऊ आने के लिऐ वोट का सहारा लेना पड़ता है। मऊ से मंडौर रोड दो दिनो से बंद है जिसमें मंदिर दुबारी ताडी बियावल बसरेही मोहडा रेडी चकौर आदि गांवो सम्पर्क मऊ से कटा है। विस्थापितों के लिए गैस चुल्हा राशन एवं लाइट की समस्या हैं

तहसीलदार शशिकांत मणि ने बताया कि एक दो दिन में व्यवस्था की जायेगी।

मऊ के मवई कला गांव में बाढ का पानी पहुंचने पर बस्ती से गृहस्थी लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामी?

मऊ के मवई कला गांव में बाढ का पानी पहुंचने पर बस्ती से गृहस्थी लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामी?- फोटो : CHITRAKOOT

 मऊ के बरवार गांव में बाढ का पानी से घरों में घुसा पानी। संवाद

मऊ के बरवार गांव में बाढ का पानी से घरों में घुसा पानी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed