{"_id":"5df259818ebc3e88217d2261","slug":"when-you-stopped-fishing-you-wave-chitrakutt-news-knp5317305187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने से रोका तो लहराये तमंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने से रोका तो लहराये तमंचे
विज्ञापन
चित्रकूट। बरुआ जलाशय से जबरन मछली ले जाने से चौकीदार के रोकने पर दबंगों ने तमंचा लहराते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। चौकीदार की सूचना पर ठेकेदार ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
बृहस्पतिवार को ठेकेदार भरत दिवाकर पुत्र होरीलाल निवासी दहिनी ने शिवरामपुर चौकी में दी तहरीर में बताया कि वह बरुआ जलाशय में मछली पालन किए हैं। गांव के ही चौकीडांडी के लोग जलाशय से जबरन मछलियों का शिकार कर ले जाते हैं। कई बार मना किया तो धमकी देते हैं। गुरुवार को कुछ लोग जलाशय से मछली का शिकार कर रहे थे। तभी चौकीदार ने देख लिया। शिकार करने से मना करने पर तमंचा दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर चले गए।
ठेकेदार ने बताया कि आए दिन अज्ञात लोग तमंचा लेकर जलाशय स्थल के पास पहुंचकर गाली गलौज करते हैं। हर बार चौकीदार को ही धमकी देते हैं। जिससे काम करना मुश्किल हो रहा है। चौकीदार समेत आस पास के लोग भी इन आरोपियों से भयभीत रहते हैं। पीड़ित ठेकेदार ने आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।