{"_id":"6a99b4ee79ebc3edb903b1b8","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-on-the-causeway-along-the-unchadih-route-traffic-disrupted-as-vehicles-get-stuck-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-135832-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ऊंचाडीह मार्ग के रपटे पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, वाहन फंसने से आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ऊंचाडीह मार्ग के रपटे पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, वाहन फंसने से आवागमन बाधित
विज्ञापन
फोटो न- 03 सीकेटीपी 36 रपटा पर बहते पानी से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)।क्षेत्र के ऊचाडीह गांव जाने वाले मार्ग पर बने रपटे में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बारिश होते ही नाले का पानी रपटे पर भर जाता है, जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में ऊचाडीह गांव तक जाना मुश्किल हो जाता है। रपटे पर पानी भरने से कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहन पानी में फंस जाते हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी दिक्कत होती है।गांव के श्याम सुंदर और रमन तिवारी ने बताया कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है। प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने रपटे पर भरे पानी की निकासी और रपटे को ऊंचा कराने की मांग की है।