{"_id":"6a9b0a86ef099750be0c1606","slug":"two-feet-of-water-on-the-shivrampur-road-due-to-rain-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135854-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से शिवरामपुर की सड़क पर दो फीट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से शिवरामपुर की सड़क पर दो फीट पानी
विज्ञापन
04 सीकेटीपी-20-हाईवे पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद
-जल निकासी का रास्ता बंद होने से हाईवे पर भर रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवरामपुर (चित्रकूट)। चित्रकूट के शिवरामपुर में बारिश होते ही हाईवे तालाब में बदल जाता है। मार्ग पर पानी भरने से बड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में बाइक सवारों के गिरकर चुटहिल होने की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के रास्ते पर कब्जे के कारण पानी जमा होता है। इस बाधा से हर बारिश में हाईवे पर जलभराव की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी के रास्ते को चिह्नित कर अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रियंका जायसवाल ने बताया कि पंप लगाकर सड़क से पानी निकलवाया गया। इससे लोगों को तत्काल राहत मिली और आवागमन कुछ हद तक सामान्य हो गया है।