फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor owner and farmer missing, fear of untoward

ट्रैक्टर मालिक व किसान गायब, अनहोनी की आशंका

Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor owner and farmer missing, fear of untoward
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत धुनवा गांव का ट्रैक्टर मालिक व पड़ोस के एक गांव का किसान ट्रैक्टर सहित गायब हैं। जिसको लेकर परिजनों ने कोतवाली मेें तहरीर देकर आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी की घटना घट सकती है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना अंतर्गत धुनवा गांव के पारसनाथ पुत्र स्व. भैरों प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसके चाचा रामचरन पुत्र स्व. कालीचरन अपने ट्रैक्टर मेें पैरा लदवाकर पड़ोस के गांव रामपुर निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र रामनेवाज के साथ 4 जनवरी को कोतवाली अंतर्गत रानीपुर भट्ट गांव आए थे। जहां पर पता करने पर बताया गया कि ट्रैक्टर से पैरा उताकर वह लोग शाम को अपने घर के लिए निकल गए थे। इसके बाद से दोनो का कहीं पता नहीं चल रहा है। उन्हें आशंका है कि कहीं कोई अनहोनी की घटना घट सकती है। जिसको देखते हुए इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed