{"_id":"6a076576a0f8c5d3f40e7836","slug":"three-year-old-boy-dies-in-bike-accident-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131114-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत
Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी 30 किशन फाइल फोटो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला में शुक्रवार सुबह एक बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय किशन की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा के जिल्ला गांव निवासी गुड़िया उर्फ गुड्डी देवी ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी के बाद देवी पूजन में मायके बसिला गई थी। वहां सुबह करीब आठ बजे बेटे किशन (3) को लेकर नित्य क्रिया कराने के लिए सड़क पार कर जा रही थी। इसी बीच अचानक एक बाइक ने बेटे को टक्कर मार दी। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
निजी अस्पताल में नाजुक हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया कि उसके एक बेटा शनि (9) की जनवरी माह में ठंड लगने से मौत हो गई थी। यह इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे, परिजन अस्पताल लेकर जा चुके थे। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।