फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six dengue patients found.

Chitrakoot News: डेंगू के छह मरीज मिले

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Six dengue patients found.
फोटो 22 सीकेटीपी 18 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
चित्रकूट। बाढ़ के बाद जिले में संक्रामक रोगों ने पांव पसार दिए हैं। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब तक छह डेंगू मरीज सामने आए हैं। हालांकि उपचार के बाद सभी अपने घरों को चले गए हैं। सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मानिकपुर के अर्पित यादव, कर्वी के संदीप, पहाड़ी के सौरभ, अमानपुर की आराधना, मुलायमनगर के शुभम यादव और शिवरामपुर के कमलेश डेंगू से पीड़ित हुए थे।
स्वस्थ होने के बाद घरों को चले गए हैं। संक्रामक बीमारियों प्रकोप से ग्रसित मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बताया कि गांवों और शहरों में डीटी तथा एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, मंदाकिनी नदी में बाढ़ आने से तरौहा मोहल्ला, बंधाइन, पहाड़ी क्षेत्र के भानपुर, कलवारा, सिधौली और पनौटी गांव के आसपास पानी भर गया था। वहीं मानिकपुर क्षेत्र में बरदहा नदी में बाढ़ से चमरौहा, निही, ऊंचाडीह, नागर सहित आसपास के गांव जलमग्न हो गए। गुंता बांध से पानी छोड़े जाने से माराचंद्रा गांव के पुरवों में खाली परिसरों में आज भी पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी रुक-रुक कर हो रही बारिश से जलभराव की समस्या बनी हुई है। भानपुर गांव के अरुण सिंह ने बताया कि बस्ती के आसपास मैदान में अब भी पानी भरा है। मानिकपुर के चमरौहा गांव के पुष्पराज ने बताया कि लगातार बारिश से बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed