{"_id":"6ab2c87905debf63c007ef71","slug":"elderly-man-dies-after-tempo-overturelderly-man-dies-after-tempo-overturnsns-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-136668-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत
Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ-हटवा मार्ग पर सोमवार शाम को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह टेंपों से घर लौट रहे थे। यह हादसा मऊ थाना क्षेत्र के हन्ना गांव के पास हुआ।
कटैया खादर गांव निवासी लक्ष्मण निषाद ने बताया कि उसके पिता चौबा निषाद (60) सोमवार शाम को सब्जी लेने के लिए मऊ कस्बा बाजार गए थे। वहां से वो सब्जी लेकर वापस टैंपो से घर लौट रहे थे। रास्ते में हन्ना गांव के पास टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चौबा गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक ने घायल को सीएचसी मऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। मऊ थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टेंपो चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।