फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thousands of hands were raised to pray for the progress of the country

Chitrakoot News: मुल्क की तरक्की की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thousands of hands were raised to pray for the progress of the country
नमाज अदा करते मु​स्लिम।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर/पहाड़ी। शहर सहित कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद परंपरागत तरीके से मनाई गई। सोमवार को सुबह से ही ईदगाह में लोग पहुंच गए। मुल्क व समाज में शांति और तरक्की की दुआ के साथ सभी ने नमाज अदा की। एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे पेशे इमाम कुबैद अली ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी। युवाओं, बच्चों में खुशी देखी गई। सपा के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, मान सिंह पटेल, अनुज यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा, कांग्रेस अध्सक्ष कुशल पटेल, पंकज मिश्रा व भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र आदि ने मुस्लिमों से मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे के शाही मस्जिद में मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी। पेशे इमाम मो. हमजा ने नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने देश के अमन के लिए दुआ मांगी। क्षेत्र के सोतीपुरवा, मलवारा, सरधुआ, बरूआ, गड़वारा, रायपुर चांदी, सुरवाल आदि गांव के मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी। वही राजापुर कस्बे के अंजुमन गरीब नवाज अहले सुन्नत कमेटी के अध्यक्ष अतहर हुसैन ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। कमेटी के प्रबंधक नूरूल हक, कोषाध्यक्ष वसमी कुरैसी, मोहम्मद शमीम गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, व्यापारी नेता शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी, मऊ, बरगढ़,मानिकपुर कस्बे में भी ईद का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर शाबिर अली, मरोजुल हक, मो सफीक मो वसीऊ, हारून आदि मौजूद रहे। सभी जगह सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन कैमरे से नमाज से लेकर ईद मिलन कार्यक्रम तक सुरक्षा कर्मियों ने नजर रखी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed