{"_id":"64caae4429c7e749da08bdc4","slug":"the-minister-in-charge-reprimanded-the-officials-of-the-electricity-department-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-736-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रभारी मंत्री ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रभारी मंत्री ने फटकारा
विज्ञापन
चित्रकूट । पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था व विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। प्रभारी मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लापरवाही बरतने की शिकायतों पर फटकार लगाई। सड़क व सेतु निर्माणकार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में जिन संबंधित विभागों को शासन द्वारा राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है उसे शत प्रतिशत करायें। सभी अधिकारी मेहनत की संभवानाओं को ढूंढे की प्रगति कैसे होगी। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जनपद में विद्युत व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। अगर कोई कर्मचारी व अधिकारी लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य में प्रदेश व देश में चित्रकूट जनपद नंबर एक पर कैसे आए इसमें सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। तभी जनपद में बेहतर विकास कार्य होंगे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंशों को शासकीय गोशालाओं पर संरक्षित कराया जाए ताकि किसानों की फसलों का नुकसान न हो, जो गोशालाएं निर्माणाधीन है उसे तत्काल पूर्ण करायें।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने एसपी वृंदा शुक्ला से कहा कि महिला संबंधी उत्पीडऩ पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी से कहा कि आई फ्लू की बीमारी इस समय चल रही है इसको देखते हुए अभियान चलाकर स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच करायें।इस मौके पर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, महामंत्री आलोक पांडेय, देव त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम कुुंवर बहादुर सिंह, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।