{"_id":"632ca9080df09c2f2b375f58","slug":"the-kutcha-house-wall-collapsed-escaped-and-saved-his-life-chitrakoot-news-knp719560882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गिरे मकान
विज्ञापन
फोटो-8- मानिकपुर के उमरी गांव में टूटा घर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। बारिश से तहसील क्षेत्र के खिचड़ी गांव में गुरुवार की शाम एक कच्चे घर की दीवारें भरभराकर गिरीं।
घर में मौजूद परिजन चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे कोई हताहत नहीं हुआ है।
ग्राम पंचायत खिचड़ी के उमरी मजरा निवासी रुखमिन पत्नी कैलाश ने बताया कि गुरुवार की शाम बारिश से उसके घर की मिट्टी की दीवारें अचानक भरभराकर गिर पड़ीं।
घटना के समय बारिश होने से सभी परिजन घर में थे। दीवारें भरभराते ही परिजन एक दूसरे को पकड़कर बाहर की ओर भागे।
इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन राशन सामग्री और गृहस्थी नष्ट हो गई है। पीड़ित दंपती ने मानिकपुर एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है।
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।