फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sub-Inspector passes away during treatment.

Chitrakoot News: इलाज के दौरान उपनिरीक्षक ने तोड़ा दम

Fri, 25 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector passes away during treatment.
अजीतमल। कोतवाली अजीतमल में द्वितीय मोबाइल प्रभारी उपनिरीक्षक सूरजपाल का बृहस्पतिवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मूल रूप से चित्रकूट के कर्वी निवासी सूरजपाल आठ अगस्त 2024 को ललितपुर से ट्रांसफर होकर जिले में आए थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती अजीतमल कोतवाली में थी। बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उपनिरीक्षक सूरजपाल को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को उनके दामाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed