फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Collective singing of 'Vande Mataram' in Vidya Mandirs

Chitrakoot News: विद्या मंदिरों में सामूहिक वंदे मातरम गान

Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Collective singing of 'Vande Mataram' in Vidya Mandirs
फोटो 25 सीकेटीपी 12 सामूहिक गायन करते छात्र। संवाद
शिवरामपुर (चित्रकूट)। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर बेड़ी पुलिया और नागेश्वर प्रसाद अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर नमामि भारतम कार्यक्रम हुआ। इसमें सामूहिक वंदे मातरम गान हुआ। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अतिथियों ने भारत माता के जयकारों के साथ गायन किया।
विज्ञापन

सामूहिक गायन में चित्रकूट इंटर कॉलेज, सीपी सिंह इंटर कॉलेज, लक्ष्मी भारद्वाज विद्या मंदिर, आयुष ग्राम ट्रस्ट, सेंट जेवियर्स, सुमित्रा देवी जूनियर हाईस्कूल समेत कई विद्यालयों के 8622 छात्र-छात्राओं, आचार्यों और अभिभावकों ने एक साथ वंदे मातरम गाया। विद्या भारती के देशभर के विद्यालयों में हुआ यह आयोजन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है। मुख्य अतिथि ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो. डॉ. आलोक चौबे ने कहा कि वंदे मातरम में पूरी दुनिया को प्रेरणा देने की क्षमता है।
विज्ञापन

जय बजरंग सेना प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने कहा कि वंदे मातरम भारत की राष्ट्रीयता का उद्घोष है। इस मौके पर प्रबंधक कमलाकांत उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजनारायण सिंह, राघवेंद्र पांडेय, डॉ. ईश नारायण, प्रबंधक कमलाकांत उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश निगम, अध्यक्ष फूलचंद्र जायसवाल, बाबूराम शुक्ला, जगदीश वैद्य, मोहनलाल मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed