फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mandakini in spate in Chitrakoot River flowing above danger mark three feet of water fills shops at Ramghat

चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर: खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी, रामघाट की दुकानों में भरा तीन फीट पानी

Sat, 26 Sep 2026 11:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 11:32 AM IST
सार

Chitrakoot News: जिले के पहाड़ी इलाकों और पड़ोसी मध्य प्रदेश में बीते 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर ऊपर बह रही है, जिससे प्रसिद्ध रामघाट स्थित दुकानों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है।

विज्ञापन
Mandakini in spate in Chitrakoot River flowing above danger mark three feet of water fills shops at Ramghat
चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले सहित पहाड़ी और मध्य प्रदेश क्षेत्र में 48 घंटे की लगातार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। शनिवार सुबह रामघाट में स्थिति गंभीर बनी हुई है। रामघाट की दुकानों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है।

विज्ञापन

दुकानों के किनारे नावें लगी हैं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे मंदाकिनी ने डेंजर लेवल 127.200 मीटर को पार कर लिया था, जो अब तक बना हुआ है। नदी का बहाव तेज है, जिससे घाट क्षेत्र में आवाजाही को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन





नदी-घाटों से दूर रहने की अपील
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार रात जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने रामघाट का निरीक्षण किया था। पीएसी बल को मोटर बोट के साथ तैनात किया गया है। पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को नदी-घाटों से दूर रहने की अपील कर रही है। कई दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी हैं, जबकि अन्य सामान समेट रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस निगरानी कर रही है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed