{"_id":"67c73e5aa10fe06b6b0fe68d","slug":"samman-nidhi-fraudulently-withdrawn-from-farmers-account-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113589-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकाली सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकाली सम्मान निधि
विज्ञापन
मऊ। बैंक खाते में किसान सम्मान निधि आने के बाद किसान के साथ धोखाधड़ी हो गई। उसके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिये गये। मंगलवार को पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
मऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खंडेहा गांव के निवासी सूर्यभान सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को दो युवक उसके पास आए। युवकों ने स्वयं को कृषि विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि केवाईसी और आधार से संबंधित फीडिंग करके वह लोग किसान सम्मान निधि खाते में भेजेंगे। जबकि उसका खाता पहले से बैंक में था।
युवकों ने उसका खाता दूसरे बैंक में खोल दिया और अपना मोबाइल नंबर फीड़ कर दिया। इसके बाद 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि की धनराशि की सात किश्तों का 14 हजार रुपया उसके खाते में आया। यह धनराशि 25 फरवरी को उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए निकाल ली गई।पीड़ित ने मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सौरभ यादव ने उप कृषि निदेशक राजकुमार को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।