फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   protest againt bjp in chitrakoot

चित्रकूटः भाजपा के सरकार बनाने की नीति को लेकर फूंका पुतला, प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
protest againt bjp in chitrakoot
फोटो-9- चित्रकूट के जानकीकुंड के पास मप्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी नेता - फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट) पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी व मप्र में भाजपा के सरकार बनाने के तरीके को गलत बताते हुए कांग्रेसियों ने चित्रकूट के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। जानकीकुंड के पास मप्र मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कमेटी मझगवां के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ता व नीलांशु भैया फैन क्लब ने मिलकर प्रमोदवन बस स्टैंड से पर्यटक चौराहा तक चलकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पर्यटक चौराहा पर केंद्र सरकार व मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि इस तरह से मध्य प्रदेश में भाजपा के गलत तरीके से सरकार बना कर लोकतंत्र की हत्या कि गई है। इसे लेकर पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के खिलाफ काला दिवस मनाया। बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में एनएसयूआई अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, केके मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु पांडेय, जिला सचिव विक्की पांडे, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू गौतम मुकुंद उपाध्याय, वेद मिश्रा, विनोद सोनकर, अंकित गुप्ता, व्यापारी संघ के अंकित सिंह, दिलीप कुमार, भोला प्रजापति, राहुल सिंह, शार्दुल यादव, गंगा प्रसाद, कल्लू पार्षद, नवनीत, बृजेश कुमार, विनोद मासी, राम सिया रैदास, अंकुर शुक्ला, पवन शुक्ला, सत्य तिवारी, राकेश पाल, विजय पटेल, संतोष पटेल, मिथिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed