{"_id":"6aeff7d328c36bc2bc0f129c","slug":"diwali-festivities-in-chitrakoot-crowds-of-devotees-gather-at-ramghat-parikrama-of-kamtanath-follows-deepdaan-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दीपावली महोत्सव की धूम: रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दीपदान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दीपावली महोत्सव की धूम: रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दीपदान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा
Sun, 08 Nov 2026 09:48 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:48 AM IST
सार
Chitrakoot News: दीपावली महोत्सव पर चित्रकूट के रामघाट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदाकिनी नदी में पावन स्नान और दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान कामतानाथ की परिक्रमा शुरू की।
विज्ञापन
रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
दीपावली महोत्सव पर चित्रकूट के पावन रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदाकिनी नदी के तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र मंदाकिनी में स्नान किया और इसके बाद दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। रामघाट पर दीपदान का नजारा बेहद मनमोहक रहा।
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ मंदाकिनी में आटे के दीपक प्रवाहित किए। दीपों की रोशनी से पूरा रामघाट जगमगा उठा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ और मंदाकिनी माता की पूजा-अर्चना भी की। स्नान और दीपदान के बाद श्रद्धालुओं का काफिला परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक पुलिस बल तैनात
श्रद्धालु जय श्री राम और कामतानाथ भगवान की जय के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक पुलिस बल तैनात किया गया है। घाटों पर गोताखोरों और नावों की भी व्यवस्था की गई है।