{"_id":"6aef684414452b974000edc5","slug":"rudraksha-and-pearl-necklaces-are-gaining-popularity-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138657-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रुद्राक्ष व मोती की माला आ रही पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रुद्राक्ष व मोती की माला आ रही पसंद
Sat, 07 Nov 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 01 पूर्व सांसद के फेसबुक अकाउंट की पोस्ट।
चित्रकूट। दीपावली के पांच दिवसीय मेले में कर्नाटक व छत्तीसगढ़ से रुद्राक्ष की माला बनाने वालों ने डेरा डाल लिया है।
इसमें रुद्राक्ष व मोती की माला के साथ घरों के सजावट का सामान भी बेच रहे हैं। ये माला लोगों को पसंद आ रही हैं। छत्तीसगढ़ निवासी सुइली ने बताया कि उसका पूरा परिवार रुद्राक्ष की माला बनाने का कारोबार करते हैं।
मोती की भी माला बनाकर बेचते हैं। कर्नाटक के दादूभाई ने बताया कि उसके साथ आए कई लोग मोती की माला के साथ झालर सहित अन्य कई सजावट के सामान बेचते हैं। (संवाद)
--
पूर्व सांसद ने ड्रोन शो पर उठाए सवाल
चित्रकूट। दीपावली मेले में रामघाट पर रविवार को लाखों रुपये खर्च कर आधे घंटे का प्रस्तावित ड्रोन शो को लेकर पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अपनी पोस्ट में कहा कि दो माह पहले मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए थे। बाढ़ में लोगों के घर और दुकानें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, लेकिन पीड़ितों को सहायता के नाम पर केवल भोजन किट और चार से पांच हजार रुपये तक की ही आर्थिक मदद की गई है।
अभी तक बाढ़ प्रभावित परिवार अपने नुकसान से उबर नहीं पाए हैं, तब लाखों रुपये खर्च कर आधे घंटे का ड्रोन शो आयोजित करना पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। पूर्व सांसद के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ड्रोन शो पर होने वाले खर्च और बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। (संवाद)