{"_id":"683f4548323e4d669b08ac29","slug":"people-involved-in-illegal-mining-ran-away-leaving-behind-jcb-and-tractor-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-116565-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अवैध खनन कर रहे लोग जेसीबी व ट्रैक्टर छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अवैध खनन कर रहे लोग जेसीबी व ट्रैक्टर छोड़ भागे
Wed, 04 Jun 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
राजापुर। तहसील क्षेत्र के व्यास बन्ना गांव में अवैध तरीके से जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने मौके पर छापा मारा। अधिकारियों के साथ पुलिस को देख खनन कर रहे मजदूर व चालक जेसीबी व ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। जिन्हें अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर रैपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया।
एसडीएम राजापुर रामऋषि रमन ने जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर अवैध परिवहन की शिकायत पर पुलिस टीम के साथ छापा डाला। अधिकारियों की गाड़िया देखते ही जेसीबी व ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गए। ट्रैक्टर की ट्राली में मिट्टी लदी हुई पाई गई। जेसीबी व ट्रैक्टर को रैपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी व बालू को परिवहन करते हुए कोई ट्रैक्टर पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।