फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Paddy farmers happy with heavy rain

Chitrakoot News: झमाझम बारिश से धान किसान खुश

Mon, 11 Sep 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy farmers happy with heavy rain
चित्रकूट। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश होने से बारिस से धान की फसल को फायदा हुआ है। उड़द, मूंग और बाजरा की फसल को 20 फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।इससे खेत व खलिहानों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल को खासा फायदा हुआ है। उड़द, मूंग और बाजरा की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। किसान सुनील सिंह, दरियाव सिंह, राजेश द्विवेदी ने बताया कि कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इससे धान के पत्ते पीले पड़ने लगे थे। फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। किसान नलकूप के माध्यम से फसलों की सिंचाई कर रहे थे।
गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि तीन दिनों के अंदर 61 एमएम बारिश हुई है। 12 सितंबर तक हल्की बारिश रूक रूक कर होती रहेगी।

छज्ज्जा गिरने से बाल बाल बचे
रामनगर। बारिश होने से कुछ गांवों में घरों की दीवारे व छज्जा गिर गए हैं। खंडेहा निवासी रामबहोरी केसरवानी ने बताया कि बारिश होने से शनिवार के दिन उसके घर का छज्जा गिर गया। इससे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। अहिरी गांव के राजू रैदास ने बताया कि बारिश होने से उसके घर की दीवार गिर गई।
विज्ञापन


इनसेट...
गांव की गलियों में भरा पानी
चित्रकूट। बारिश होने से गांवों की गलियों में जलभराव व कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो रहा है। मानिकपुर क्षेत्र के कल्यणपुर, रामपुर, रानीपुर गिदुरहा, हरिजनपुर की गांव की गलियों में पानी भर हुआ है। कल्यणपुर निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि बारिश होने से गलियों में पानी भर गया। इससे निकलने में समस्या होती है। सदर विकास खंड के बालपुर, बंदरकोल, भरतकूप क्षेत्र के मानपुर गांव की गलियों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed