फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to the warden found deficiencies in the school

बा विद्यालय में मिली कमियां वार्डन को नोटिस

Thu, 12 Dec 2019 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to the warden found deficiencies in the school
चित्रकूट। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चकौंध की व्यवस्थाएं सही न मिलने पर डीएम ने वार्डेन को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। यह भी कहा कि दुबारा कमी मिली तो सेवा ही समाप्ति कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सही न पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि वार्डेन रचना देवी को कारण बताओ नोटिस जारी करें । अगर दोबारा निरीक्षण में कमी पायी गई तो सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं से खाना, पढ़ाई व ठहरने आदि की व्यवस्था की जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो बतायें। निराकरण किया जायेगा। डायल 100 को बदल कर शासन ने 112 नम्बर कर दिया गया हैं। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी से खाद्यान्न के नमूने की जांच करवाया कि टेण्डर के अनुसार खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है कि नहीं। इसकी जांच आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। अध्यापकों को निर्देश दिये कि बालिकाओं को प्रतिदिन समाचार पत्रों की हेडलाइन की जानकारी अवश्य दी जाये। मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध करायें। विद्यालय की रंगाई-पोताई और जहां ठहरने की व्यवस्था है वहां की खिड़कियों के शीशे आदि बदलवा दें तथा शौचालयों की सफाई करायें। वार्डेन ने बताया कि सौ छात्राओं के सापेक्ष 92 छात्राएं उपस्थित हैं। सीसीटीवी कैमरा तथा सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed