फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   lady died in chitrakoot

ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, बोले अज्ञात कारणों से जहर पीकर की आत्महत्या

Tue, 30 Jun 2020 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
lady died in chitrakoot
फोटो-4- पहाड़ी के कादरगंज गांव की महिला की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी(चित्रकूट) थाना अंतर्गत बारा कादरगंज के उसरी पुरवा में सोमवार रात को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने दहेज न मिलने के कारण लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी। फिर खुदकुशी का रूप दे दिया। वहीं, ससुरालीजनों का कहना है कि अज्ञात कारणों के चलते जहर पीने से मौत हुई है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बबेरु तरावं जिला बांदा निवासी महिला के पिता राजेश यादव ने बताया कि तीन साल पहले बेटी सीमादेवी (26) का विवाह बारा कादरगंज गांव के उसरीपुरवा निवासी अर्जुन यादव के साथ हुआ था। सोमवार रात उसकी ससुराल में मौत हो गई। जानकारी होने पर पिता गांव पहुंचे और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज में भैस न देने पर सीमा देवी का पति अर्जुन यादव समेत ससुर, बच्चा यादव, देवर भीम व ननद गोल्लहरी ने मिलकर उसकी पुत्री की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद जबरन जहर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ससुरालियों का कहना कि जहर पीने से उसकी मौत हो गई। मारपीट नहीं की गई है। मृतका का दो साल का बच्चा है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां राजाबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसमें थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed