{"_id":"6827904e93dcc14065024602","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-prv-fir-lodged-against-driver-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115913-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पीआरवी की चपेट में आकर मजदूर की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पीआरवी की चपेट में आकर मजदूर की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
घटना से गमगीन परिजन।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। थाना मऊ के परदवा के कनभय में यूपी-112 के वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर ट्रैक्टर में अवैध खनन कर बालू भरने आया था। पुलिस को देख डर से भागते समय घटना हुई है। अज्ञात पीआरवी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहारिया निवासी ननकऊ कोल ने बताया कि उसके बेटे अनीष कोल (20) और भतीजे कामता को टकटई निवासी संवारे यादव अपने साथ ट्रैक्टर में बालू भरने के लिए गुरुवार की शाम को ले गया था। बालू भरते समय रात करीब आठ बजे अचानक पुलिस यूपी-112 की गाड़ी आ गई। इस पर बेटा सहित अन्य भागने लगे। यूपी-112 की गाड़ी ने पीछा किया। उसकी चपेट में बेटा आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद यूपी-112 पुलिस वाहन समेत भाग गई।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लिया। बताया कि उसके तीन भाई प्रेम, सचिन, रजनीश व मां कुसुमकली बेहाल हैं। ननकऊ ने बताया कि उसके बेटे सचिन की पांच जून को शादी होनी है। शादी की तैयारियों में जुटा था। अब खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात यूपी-112 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
हर दिन होता अवैध खनन
मऊ। सिल्का सिंड नामक बालू इस क्षेत्र में मिलती है। इसका अवैध खनन धड़ल्ले से होता है। खनन से हुए गड्ढे में पानी भर जाने से लोगों की डूबकर मौत हो जाती है। एक माह पूर्व खनन स्थल पर पानी भरे गड्ढे में गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अवैध खनन नहीं रुक रहा है। जिला खनिज अधिकारी सुधाकरण सिंह ने बताया कि कई बार छापा मारा गया। छह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन अक्सर रात में अवैध खनन करते हैं। इसके लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस क्षेत्र में कोई वैध पट्टा नहीं है।