फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Irregularities in Rajaghat construction, Mandakini's stream reduced in the name of repair

Chitrakoot News: राजाघाट निर्माण में अनियमितता, मरम्मत के नाम पर सिमट गई मंदाकिनी की धारा

Fri, 17 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in Rajaghat construction, Mandakini's stream reduced in the name of repair
12 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर के राजा घाट पर गंदगी। संवाद
चित्रकूट। आस्था की अविरल धारा और पवित्र मंदाकिनी की गोद में स्थित राजाघाट, जहां श्रद्धालु स्नान कर पुण्य संचय करते हैं। अब वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बन गया है। नगर पालिका परिषद ने मरम्मत और जीर्णोद्धार के नाम पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना 86 लाख रुपये का टेंडर जारी कर घाट निर्माण शुरू करा दिया। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि मरम्मत के नाम पर अवैध नया निर्माण किया गया। जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


पूर्व सभासद सुशील श्रीवास्तव की शिकायत पर मामला प्रकाश में आया। आईजीआरएस से दर्ज की गई इस शिकायत ने नगर पालिका के झूठे दावों की हकीकत उजागर कर दी। सिंचाई विभाग, प्रखंड प्रथम कर्वी के अधिशासी अभियंता ने राजाघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि जहां नगर पालिका अपने पत्रों में मरम्मत कार्य का हवाला दे रही थी, वहीं घाट पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई और नया निर्माण पूरे जोर-शोर से चल रहा था।
विज्ञापन


विभागीय आख्या में दर्ज है कि मंदाकिनी नदी के फ्लड प्लेन जोन में किसी भी प्रकार का नया निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके लिए सिंचाई विभाग और एनजीटी से पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है, लेकिन नगर पालिका ने नियमों को दरकिनार कर सीधे निर्माण प्रारंभ कर दिया। विभागीय निरीक्षण के बाद कार्य रोकने के निर्देश दिए गए, पर निर्माण स्थल और नदी के बीच डाली गई मिट्टी और बोरी के ढेरों के कारण मंदाकिनी की धारा सिमट गई है। जिससे नदी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण के दौरान निकले प्राकृतिक जलस्रोत को बंद कर उसके ऊपर सीढ़ियां डाल दी गईं। इससे घाट क्षेत्र में जलभराव और सीपेज की समस्या बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन बताया है।

नगर पालिका का पत्र, जिसमें केवल मरम्मत और जीर्णोद्धार का उल्लेख था, विभाग ने भ्रामक दस्तावेज बताया है। निरीक्षण और तस्वीरों से यह स्पष्ट हो गया कि मरम्मत का दावा केवल एक आड़ थी। जिसके भीतर बिना अनुमति अवैध निर्माण का खेल चल रहा था।


अब जनता के बीच सवाल गूंज रहा है कि कुछ सीढ़ियों और दीवारों की मरम्मत के नाम पर 86 लाख रुपये आखिर किसकी जेब में गए। विभागीय रिपोर्ट ने नगर पालिका के दावों की जड़ हिला दी है और पूरे मामले को एक बड़े घोटाले का रूप दे दिया है। श्रद्धालुओं की आस्था और करदाताओं के धन की लूट का यह मामला अब प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।

12 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर के राजा घाट पर गंदगी। संवाद

12 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर के राजा घाट पर गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed