फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   IG and SP 's strategy effective

आईजी व एसपी की रणनीति रही कारगर

Wed, 23 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 23 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
IG and SP 's strategy effective
जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम का हौसला बढ़ा और तीन दिन के अंदर गैंग के दो सदस्य पकडे़ जा चुके हैं। जिससे गैंग कमजोर पड़ा है। सतना
विज्ञापन
एसपी संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि नवोदित गैंग के एक सदस्य रोहित पटेल की गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुडे़ कई मामले सामने आए हैं।

जिसके कारण सरगना को दबोचने में सफलता मिली। पुलिस टीम ने बड़ी चालाकी से काम किया और गैंग तक पहुंच गए, लेकिन अंधेरा होने का लाभ उठाकर बाकी सदस्य भाग निकले। जल्द ही सभी को पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया मुठभेड़ में दोनों तरफ से लगभग 20 राउंड गोलियां चली। एसपी ने माना कि पुलिस की ताबड़तोड़ फायरिंग से डकैतों की हिम्मत पस्त पड़ी। गैंग कमजोर पड़ा और भागने लगा। अगर गैंग डटा रहता तो सभी मारे जाते।


घटनास्थल से लगभग 50 खोखे बरामद हुए हैं। डकैतों की ओर से चली गोलियों के खोखे दिखाते हुए पुलिस ने बताया कि एक देशी रायफल भी गैंग में है। मुठभेड़ में दबोचे गए डकैत के पास पुलिस ने तीर्थ यात्रियों से लूटा पर्स व बस मैनेजर का लूटा मोबाइल भी बरामद किया है। पूछताछ में डकैत ने माना है कि बगदरा घाटी व थर पहाड़ गांव में हुई घटनाओं में वह शामिल था।

तीस हजार के इनामी सरगना डकैत कमलेश समेत गैंग के दो सदस्यों के पुलिस के हत्थे चढने पर अब गैंग की कमान दूसरे तीस हजार के इनामी डकैत शिवा के हाथ आ गई है। पुलिस का मानना है कि गैंग में अब तीन सदस्य बचे हैं। जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

एक पखवाडे में यूपी-एमपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने  नवोदित कमलेश पटेल गैंग के खिलाफ मध्यप्रदेश सतना पुलिस ने एक सप्ताह लगातार अभियान चलाकर बडी सफलता प्राप्त की। पहले दस हजार का इनामी रोहित पटेल फिर सरगना तीस हजार के इनामी कमलेश को जिंदा पकड लिया।
विज्ञापन


जिससे लगा कि अब गैंग खत्म हो जाएगा  लेकिन बचे गैंग के तीन सदस्य अभी बागी हैं। तीर्थयात्री की हत्या व किसान का अपहरण में मुख्य भूमिका निभाने वाले शिवचरण पटेल उर्फ शिवा ने गैंग की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed