{"_id":"6646521bbc00afe1f709ebc5","slug":"household-ashes-due-to-house-fire-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107010-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घर में लगी आग से गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घर में लगी आग से गृहस्थी राख
विज्ञापन
पहाड़ी। कस्बे के एक घर में गुरुवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने पर घर के अंदर से चीखते हुए परिजन बाहर निकले। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पास के दस घरों में भी आग का आंशिक प्रभाव रहा। दमकल टीम ने तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
पहाड़ी कस्बा निवासी रमाकांत पांडेय ने बताया कि वह सब घर के बाहर थे। घर में बच्चे थे। दोपहर को अज्ञात कारण के चलते आग लगने की जानकारी मिली। बच्चे तो सब सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन लगभग पांच लाख रुपये की गृहस्थी के अलावा घर पूरी तरह राख हो गया। सिर्फ दीवारें बची हैं। सूचना पर पहुंची दमकल टीम के सदस्यों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पड़ोसी चुनवाद प्रसाद, शेष नारायण, नर्वदा प्रसाद, हरगोविंद,दिलीप त्रिपाठी, अवधराम सिंह, सुरेंद्र, राजकुमार सिंह, ह्देश, दीपक त्रिपाठी, नागेंद्र पाल, कृष्ण पाल सिंह का कहना कि आग लगने उनके घर में भी आंशिक नुकसान हुआ। जिसको मुआवजा दिलाया जाए। लेखपाल ज्ञानेंद्र श्रीवास पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया। थानाध्यक्ष श्याम पटेल ने बताया कि मुख्य रूप से एक घर जला है। अन्य घरों में आंशिक प्रभाव बताया गया है।