{"_id":"5b537e804f1c1b40748b62f2","slug":"girl-students-waiting-for-one-hour-at-the-hospital-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे अस्पताल गेट पर तड़पती रहीं घायल छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे अस्पताल गेट पर तड़पती रहीं घायल छात्राएं

Updated Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल गेट के पास जमीन पर लेटी आईटीआई की छात्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित बाइक से गिरी आईटीआई की दो छात्राओं को जिला अस्पताल में एक घंटे तक कोई इलाज नहीं मिला। एक छात्रा तो बेसुध अवस्था में गेट के पास ही लेटी रही और उसके परिजन स्ट्रेचर व स्टाफ से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कुछ देर बाद परिजन किसी तरह दोनों को अंदर ले गए तब जाकर इलाज शुरू हुआ।
शिवरामपुर स्थित आईटीआई की छात्रा भरतकूप निवासी सुनीता साहू पुत्री गोपाल और खपटिहा निवासी सुमन पत्नी लवलेश शनिवार को शिक्षण के बाद गांव लौटने के लिए अपने सहपाठी की बाइक से बैठकर जा रहीं थी। अकबरपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। बाइक चालक को मामूली चोट आई। किसी तरह दोनों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।
घायल छात्रा सुनीता ने बताया कि सुमन बेहोश हो गई थी जिससे अस्पताल गेट पर ही लेटी रही। उसे अंदर उठाकर नहीं ले जा पा रहे थे। इसके लिए वहां से गुजरे अस्पताल स्टाफ से स्ट्रेचर व इलाज के लिए मदद मांगी लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कुछ देर बाद जब उनके परिजन आए तो सुमन को किसी तरह अंदर पहुंचाया गया और फिर दोनों का इलाज शुरू हो पाया। इस मामले में सीएमएस डा.राजेश खरे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।