फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Floods and rains have left the Kamatnath temple desolate, with a shortage of devotees.

Chitrakoot News: बाढ़-बारिश ने सूना किया कामतानाथ दरबार, श्रद्धालुओं का टोटा

Thu, 03 Sep 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Floods and rains have left the Kamatnath temple desolate, with a shortage of devotees.
03 सीकेटीपी-19- भगवान कामतानाथ का सूना दरबार। संवाद

विज्ञापन
चित्रकूट। लगातार बारिश और मंदाकिनी के रौद्र रूप का असर धर्मनगरी के आस्था केंद्र कामतानाथ मंदिर पर भी दिखने लगा है। जहां सुबह आरती के बाद दर्शन के लिए लंबी कतारें और धक्का-मुक्की होती थी, वहां बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा और नाममात्र के श्रद्धालु ही पहुंचे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटने से परिक्रमा मार्ग पर कारोबार ठप हो गया है। यूपी-एमपी क्षेत्र के करीब 800 दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है।
29 अगस्त से शुरू हुई मंदाकिनी में बाढ़ व बारिश की वजह से कामतानाथ श्रद्धालु नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे दुकानों की बिक्री घट गई हैं। कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर रखी हैं, कई अब भी इस उम्मीद में बैठे हैं कि कोई श्रद्धालु आएगा तो खरीदारी होगी, जिससे उसके घर का चूल्हा जलेगा। दुकानदारों ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रसाद, फूल-माला और धार्मिक सामग्री की अच्छी बिक्री होती थी, लेकिन अब कई दिनों से बिक्री न होने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


संत ने संभाली मदद की कमान
कामतानाथ प्रमुख मुखारबिंद के अधिकारी संत मदन गोपाल दास महाराज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य शुरू किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एक हजार से अधिक लंच पैकेट, पानी की बोतलें और जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है। राहत कार्य में दस से अधिक लोगों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

03 सीकेटीपी-19- भगवान कामतानाथ का सूना दरबार। संवाद

03 सीकेटीपी-19- भगवान कामतानाथ का सूना दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed