फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   District dams filled to the brim due to rain; 10,000 cusecs of water released

Chitrakoot News: बारिश से लबालब हुए जिले के बांध, 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
District dams filled to the brim due to rain; 10,000 cusecs of water released
-प्रशासन ने किया अलर्ट
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के सभी प्रमुख बांध अपनी क्षमता के करीब पहुंच गए हैं। बांधों की सुरक्षा को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गेट खोलकर अतिरिक्त पानी निकालना शुरू कर दिया है।

अधिशासी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि लगातार बारिश से गुंता, रसिन, बरुआ और ओहन बांध पूरी तरह भर गए थे और ओवरफ्लो होने की स्थिति में थे। बांधों को खतरे से बचाने के लिए गेट खोले गए हैं। अब तक सभी बांधों को मिलाकर लगभग 10 हजार क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा जा चुका है।उन्होंने बताया कि नदियों में केवल बांधों का ही पानी नहीं जा रहा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों का बरसाती पानी भी तेजी से नदी-नालों में पहुंच रहा है, जिससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।सिंचाई विभाग की टीम बांधों, तालाबों और बंधियों की 24 घंटे निगरानी कर रही है। अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर सहित पूरी टीम मौके पर निरीक्षण कर रही है। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कोई भी अफवाह न फैलाने की भी अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed