फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pond embankment breached in Sikrau; water entered 40 houses.

Chitrakoot News: सिकरौ में तालाब का भीटा कटा, 40 घरों में घुसा पानी

Thu, 03 Sep 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pond embankment breached in Sikrau; water entered 40 houses.
03 सीकेटीपी-26- तालाब का भीटा कटने से गांव में घुसा पानी। संवाद

विज्ञापन

मऊ(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के सिकरौ गांव में बुधवार देर रात तालाब का भीटा कटने से करीब 40 घरों में पानी घुस गया। रात करीब 10 बजे अचानक घरों में पानी भरने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर एसडीएम राम ऋषि रमन रात में ही गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और अस्थायी ठहरने की व्यवस्था कराई गई। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम ने दोबारा गांव पहुंचकर लंच पैकेट वितरित कराए और पीड़ितों को हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने भी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। विधायक प्रतिनिधि विकास द्विवेदी उर्फ पिंटू द्विवेदी ने खाद्य सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। इसके बाद जेसीबी की मदद से तालाब के कटे भीटे को बंद करा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक पानी भरने से शिवकुमार, रामसूरत, रामअभिलाष, लल्लू, अंगद, नारायण, तीरथ, मीरा, मोतीलाल, अम्बर, चिरौंजी, बब्बूराम, शमशेर, माताप्रसाद, गीता, गुड्डन, वीरन, हीरन, रामचंद्र, रामचरण, राममूरत, गोविंद, हीरा, मुन्नीलाल, नाभन और सिपाहीलाल के साथ अन्य परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

03 सीकेटीपी-26- तालाब का भीटा कटने से गांव में घुसा पानी। संवाद

03 सीकेटीपी-26- तालाब का भीटा कटने से गांव में घुसा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed