फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   250 families in Ramghat terrified; crisis looms over a population of 1,500

Chitrakoot News: रामघाट में सहमे 250 परिवार, डेढ़ हजार की आबादी पर संकट

Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
250 families in Ramghat terrified; crisis looms over a population of 1,500
03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद
03 सीकेटीपी-07-आश्रम से सामान लेकर घर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन

03 सीकेटीपी-08-रामघाट से कामतानाथ, जानकी कुंड मार्ग भरे पानी के बीच निकलते लोग। संवाद

03 सीकेटीपी-09- पानी बढ़ने के बाद डूबा रामघाट प्रवेश द्वार। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करते लोग। संवाद
03 सीकेटीपी 11 बाढ़ के बाद रामघाट की स्थिति। संवाद

- मंदाकिनी का पानी खतरे के निशान से 2.70 मीटर ऊपर पहुंचा

-सुबह सड़कों पर पानी, घंटे भर बाद घटा तो फिर बढ़ने लगा जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी का मिजाज बृहस्पतिवार को भी पल-पल बदलता रहा। कभी जलधारा घाटों के ऊपर पहुंची तो कभी रामघाट से कामतानाथ जाने वाले मार्ग पर पानी बहने लगा। इससे नदी किनारे बसे 250 से अधिक परिवार दहशत में हैं। खतरे के निशान 126.500 मीटर के मुकाबले सुबह 4 बजे नदी का जलस्तर 129.200 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 2.70 मीटर ऊपर है। दोपहर 2 बजे जलस्तर घटकर 127.900 मीटर पर आया, लेकिन खतरा टला नहीं। लोग दिनभर पानी के बढ़ने-घटने पर नजर लगाए रहे। रामघाट व आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तक रामघाट से कामतानाथ मार्ग पर पानी भरा था। तेज धारा देख लगा कि दुकानें फिर डूब जाएंगी। एक घंटे बाद जलस्तर घटा तो राहत मिली, लेकिन डर बना रहा।
-----------------
हर बार बाढ़ से हिल जाती है मकानों की नींव
रामघाट से जुड़े उतारा बाजार समेत आसपास के 250 परिवार और करीब डेढ़ हजार की आबादी सीधे प्रभावित होने की आशंका में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली बाढ़ में कई मकानों की नींव कमजोर हो चुकी है, इस बार फिर पानी बढ़ा तो घरों को बचाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

------------------
पानी घटा तो दुकानों से कीचड़ हटाने में जुटे दुकानदार
जलस्तर घटते ही रामघाट के दुकानदार सफाई में जुट गए। दुकानों में भरे पानी-कीचड़ और खराब सामान को बाहर निकाला। सभी कामतानाथ स्वामी से मंदाकिनी के शांत होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बृहस्पतिवार को जलस्तर पर एक नजर
खतरे का निशान: 126.500 मीटर
सुबह 4 बजे: 129.200 मीटर
दोपहर 12 बजे: 128.300 मीटर
दोपहर 2 बजे: 127.900 मीटर
चार बजे 127.400 मीटर
------------

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

03 सीकेटीपी-10-रामघाट के पास स्थित दुकान की सफाई करता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed