फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl drowned in Yamuna river while bathing, search continues

Chitrakoot News: नहाते समय यमुना नदी में डूबी बालिका, खोजबीन जारी

Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Girl drowned in Yamuna river while bathing, search continues
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थानांतर्गत ग्राम पंचायत चांदी बांगर में अपनी चचेरी बहन के साथ यमुना नदी नहाने गई एक बालिका डूब गई। गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक बालिका के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

चांदी बांगर निवासी मोहर्रम अली ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे उसकी बेटी मंतशा (10) अपनी चचेरी बहन ताजमीन (13) के साथ यमुना नदी में नहाने गई थी। तभी पैर फिसल जाने से बेटी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। चचेरी बहन ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सकी तो बचाओ बचाओ चिल्लाती हुई भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया कि घटना के बाद मां हुस्ना, छोटी बहन अबीबा व भाई चांद का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और गोताखोरों व मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन शुरु कराई, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर तहसीलदार भारत प्रताप सिंह भी पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को बुलाने की बात कही। देर शाम तक जाल डालकर खोजबीन जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed