{"_id":"654be3820d1bc9c1e809a9f7","slug":"for-protesting-against-the-dj-he-entered-the-house-and-got-beaten-up-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2828-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीजे का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीजे का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट
Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। तेज ध्वनि में बज रहे डीजे की आवाज धीमी करने की बात कहने पर आरोपी ने घर में घुसकर परिजनों को जमकर मारा पीटा। आरोप लगा कि घर में रखे लगभग तीन हजार रुपये भी लगे गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत करने जाने पर उसका ही शांति भंग के तहत चालान कर दिया गया।
सदर कोतवाली के सीतापुर राघवपुरी निवासी जंत्री देवी पत्नी महेंद्र कुमार ने बुधवार को एसपी को लिखे पत्र में बताया कि उसके घर के सामने कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इससे उसके परिजन परेशान हो गए तो उसके घर जाकर आवाज धीमी करने की बात कही।
आरोप लगाया कि आरोपी तीन युवक थे और तीनों गाली देते हुए उसे दौड़ा लिया। किसी तरह घर के अंदर पहुंचा तो आरोपी भी घर के अंदर आकर मारपीट करने लगे। उसके परिजनों को भी पीटा। तोडफ़ोड कर तीन हजार रुपये व कई सामग्री साथ में ले गए। पीड़िता ने बताया कि इसकी सूचना यूपी 112 को दी गई तो पुलिस आई लेकिन कोई कार्रवाई न कर चौकी में आने की बात कही।
विज्ञापन
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मंगलवार को वह परिजनों के साथ पुलिस शिकायत करने गई तो उसके पति को ही शांति भंग में चालान कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबध में कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मामला दोनेां तरफ से दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष से पूछताछ की गई है। किसी के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई नहीं हुई।