{"_id":"608bf8938ebc3e8d30546d20","slug":"election-village-former-police-wine-chitrakutt-news-knp626043567","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बनाने का कारोबार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बनाने का कारोबार शुरू
विज्ञापन
चित्रकूट। एक ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर जीत की खुशी में गांव-गांव में शराब बांटने की तैयारी चल रही हैं। इसको लेकर अवैध शराब बनाने वालों ने एक बार फिर से कारोबार शुरू कर दिया है।
इस बार चोरी छिपे शराब बनाई जा रही है। इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। बताते चलें कि पंचायत चुनाव के दौरान राजापुर क्षेत्र के खोपा व दिवारी गांव में जहरीली शराब पीने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने वालों को गिरफ्तार कर कई लोगों को जेल भेज दिया था। (संवाद)
------
104 क्वार्टर देसी शराब बरामद
भरतकूप/शिवरामपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 104 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भरतकूप थाना अंतर्गत अकबरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार को भरतकूप कस्बे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है। यह जानकारी भरतकूप थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने दी। वही शिवरामपुर चौकी पुलिस ने खोही तिराहे से जीतेश निवासी महुटा थाना अर्तरा जिला बांदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 24 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है। यह जानकारी शिवरामपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार जायसवाल ने दी। (संवाद)