फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kushwaha Purva devastated... 35 houses razed to the ground, crops on 100 bighas destroyed.

Chitrakoot News: कुशवाहा पुरवा तबाह...35 मकान जमींदोज, सौ बीघा फसल चौपट

Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kushwaha Purva devastated... 35 houses razed to the ground, crops on 100 bighas destroyed.
14 सीकेटीपी-22-गिरे मकान के बीच रहता परिवार। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी ने ऐसी तबाही मचाई जिसे ग्रामीण वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन

अमानपुर मजरे के कुशवाहा पुरवा...बाढ़ का पानी जब इस गांव में घुसा तो खेतों में तैयार सब्जी और फूल की फसल तेज बहाव में बह गई। 35 से अधिक कच्चे मकान गिर गए, जबकि कई पक्के मकानों की दीवारों में गहरी दरारें आ गई हैं। जो मकान बचे हैं वह भी रहने लायक नहीं रह गए हैं।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी त्रासदी के निशान बाकी हैं। गांव की गलियों में घुटनों तक कीचड़ और मलबा है। कई घरों में अब भी जलभराव है। अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई भीगकर खराब हो गया। महिलाओं को चूल्हा जलाने तक की जगह नहीं मिल रही है। बाढ़ के पानी में स्कूल की किताबें, कॉपियां, बैग सब पानी में भीगकर गल गए। कई बच्चों के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज भी बाढ़ में बह गए हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सर्दियों के लिए घरों में करीब 100 क्विंटल से अधिक भूसा इकट्ठा करके रखा था जो पूरा का पूरा पानी में भीगकर सड़ गया है। अब पशुओं को खिलाने के लिए भूसा नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में दरारें, कुछ नहीं बचा
बाढ़ में पानी घर के ऊपर से बह रहा था। पूरा सामान बह गया, बच्चों की किताबों के साथ जरूरी प्रमाण पत्र भी नहीं बचे। मकान में दरारें आ गई हैं, परिवार खुले में रहने को मजबूर है।- रामनरेश कुशवाहा।
12 बीघा फसल बर्बाद, भूसा भी सड़ा
उनका और भाई की 12 बीघे में लगी तैयार सब्जी की फसल बह गई। घर में रखा पशुओं का भूसा भी खराब हो गया। मवेशियों को खिलाने के लिए कुछ नहीं बचा है। अब गुजर-बसर मुश्किल है।- जगदीश।

बोले जिम्मेदार-------
जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे लगातार कराया जा रहा है, प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है, सर्वे का काम अभी भी जारी है।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।

14 सीकेटीपी-22-गिरे मकान के बीच रहता परिवार। संवाद

14 सीकेटीपी-22-गिरे मकान के बीच रहता परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed