{"_id":"5946b7ca4f1c1b8e578b46e4","slug":"e-rickshaw-puller-joints-procured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शे में निकाली गई नि:शक्तों जोड़ों की बारात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शे में निकाली गई नि:शक्तों जोड़ों की बारात
चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। नि:शक्तों ने धर्मनगरी में अपना जीवन साथी चुना। पांच जोड़ों का धूमधाम से वैवाहिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें सैकड़ों लेागों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर उपहार भी दिए। शहर केे दृष्टि संस्था में दृष्टिबाधितों के सामाजिक पुनर्वास कार्यक्रम के अंतर्गत 13 वां अखिल भारतीय नि:शक्त विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को संस्था के परिसर में किया गया। सुबह दुल्हा- दुल्हनों को ई रिक्शा में बैठाकर गाजे- बाजे के साथ बारात शहर में निकाली गई। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बारात जब लौटकर संस्था पहुंची तो दोपहर को गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ एक साथ विवाह कराया गया। सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में विद्यालय की दृष्टि बाधित छात्राओं ने सीआईसी कॉलेज के संगीत शिक्षक लालमन की टीम के साथ विवाह गीत गाए। वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार के श्रवण गुप्ता, भगवानदीन, हरी शंकर मुन्नालाल ने कराया। संस्थान के महासचिव शकर लाल गुप्ता ने संस्था की उपलब्धिया बताई। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक चंन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, आर के सिंह पटेल, भालेंद्र सिंह, पंकज अग्रवाल, जय श्री जोग, पीडी गुप्ता, केजी गुप्ता, सुधीर अग्रवाल,पंकज दुबे आदि मौजूद रहे। विवाह कार्यक्रम के बाद सभी ने नवदंपति को आशीष देकर उपहार भी दिए।
पांच जोडे़ बंधे बंधन में
चित्रकूट। वैवाहिक कार्यक्रम में नि:शक्त वैवाहिक बंधन मेें बंधने वालों में चित्रकूट के चिन्तामणि हमीरपुर के पप्पू बंादा की बुद्धारानी, महोबा की चंदा, हमीरपुर के सिद्धा महोबा की चंदा, हमीरपुर के गोरेलाल कौशाम्बी की,सुशीला हमीरपुर के शिव शंकर कौशाम्बी की रेखा के साथ विवाह हुआ।