{"_id":"fd1d8e603ff9bfc7296566ba827ff164","slug":"do-soil-examination-and-use-certified-seed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का परीक्षण करा प्रमाणित बीज प्रयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का परीक्षण करा प्रमाणित बीज प्रयोग करें
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र में शनिवार को रबी फसल विचार गोष्ठी हुई। इसमें सीडीओ एनपी सिंह ने कहा कि जिले में किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई। सीडीओ ने कहा कि खेतों की गुणवत्ता और किसानों की उपज बढ़े, इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। किसानों को भी अपने भले के लिए सोचना होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे खेती के सुधार में पैसा लगाएं। घर के आसपास सब्जी बोएं, मिट्टी परीक्षण कराएं और प्रमाणित बीज का प्रयोग करें।
विज्ञापन
वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक इफको झांसी आरएस भागौर ने बताया कि चित्रकूट में उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास जारी हैं। आईएफएफडीसी के डायरेक्टर विजय बहादुर ने कविता के माध्यम से किसानों के काम और समस्याओं को बताया। वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक रायबरेली एमसी तिवारी ने पौधरोपण, बीज उत्पादन और सामाजिक, आर्थिक विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह ने शोधित और कंपोस्ट बीज के प्रयोग पर बल दिया। आईएफएफडीसी नई दिल्ली के अध्यक्ष गुरु प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि इसकी स्थापना ही किसान सेवा के लिए की गई है। सुनील उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद दिया। मौके पर उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण, कोमल, कृष्णमोहन चौबे, रियाज हुसेन आदि मौजूद रहे।