फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Every flood victim will now get a permanent house: Yogi

अब हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगा पक्का घर : योगी

Mon, 07 Sep 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 07 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Every flood victim will now get a permanent house: Yogi
चित्रकूट। राम की तपोभूमि चित्रकूट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भी यहां बाढ़ आती थी, लेकिन तब की सरकारें आंख मूंद लेती थीं।
विज्ञापन

राहत का पैसा पीड़ितों तक पहुंचता ही नहीं था, लखनऊ में बैठे लोग पूरा पैसा हजम कर जाते थे। बाढ़ पीड़ित भगवान भरोसे छोड़ दिए जाते थे। आज डबल इंजन सरकार आपके द्वार पर खड़ी है। योगी ने कहा कि अब हर बाढ़ पीड़ित को पक्का घर मिलेगा।
विज्ञापन

योगी चित्रकूट में बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। सीएम ने धर्मनगरी में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और रामघाट में तबाही देखी। रामायण मेला प्रेक्षागृह में सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें बाढ़ पीड़ितों को सिर्फ ब्रेड का पैकेट देकर खानापूर्ति कर देती थीं। आज डबल इंजन सरकार 26 तरह की 50 किलो की राहत किट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने कहा कि मंदाकिनी की बाढ़ में जिन गरीबों के घर बह गए हैं या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जाएगा। जिनके पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें जमीन का पट्टा भी दिया जाएगा। एक भी पीड़ित बेघर नहीं रहेगा। कोई भी खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। यह सरकार का वादा है। इस मौके पर सभा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य भी मौजूद रहे।

---
एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन मुफ्त दी जाए
चित्रकूट। स्वास्थ्य सुविधाओं पर योगी ने कहा कि सभी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जाए। डूबने या बिजली गिरने से मौत पर 24 घंटे के अंदर चार लाख की सहायता दी जाएगी। इससे पहले समारोह में मानिकपुर-मऊ के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने स्वागत करते हुए बरदहा नदी पर चमरौंहा गांव के पास पक्का पुल की मंजूरी दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed