{"_id":"66687d171c26fda1c90a9c96","slug":"demonstration-demanding-cancellation-of-chitrakoot-neet-exam-resultsdemonstration-demanding-cancellation-of-chitrakoot-neet-exam-results-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107541-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट नीट परीक्षा परिणाम को रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट नीट परीक्षा परिणाम को रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Tue, 11 Jun 2024 10:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीट की परीक्षा में भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा गया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा नीट का पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को झटका लगा है।
मंगलवार को शहर के धनुष चौराहे से जुलूस निकलकर ब्लाक परिसर के पास आप कार्यकर्ता पहुंचे। जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था लेकिन आनन फानन चार जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही घोषित कर दिया गया। इससे सवाल उठता हैं कि किस गड़बड़ी को छिपाने के लिये परिणाम इस दिन घोषित किया गया। जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिये गये। एक ही कोचिंग के कई बच्चों को 720 अंक दिये गये और कुछ बच्चों को 718, 719 नंबर मिले जो असंभव लगता है। एक प्रश्न छोड़ देने या गलत करने पर 4 या 5 नंबर कम होने चाहिए तो 718 और 719 नंबर कैसे दिये जा सकतें हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि नीट परीक्षा में गंभीर त्रुटि और भ्रष्टाचार किया गया हैं।
इसके बाद कार्यकर्ता सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को जेल भेजने की मांग की गई है। इस मौके पर राजबहादुर साहू, योगेंद्र रैकवार, शिवप्रकाश सिंह, डॉ रमाकांत गुप्ता, जितेंद्र गोयल, नर्वदा प्रसाद यादव, लवलेश केसरवानी, श्यामबाबू त्रिपाठी, सन्तोष भारद्वाज, लवलेश पांडेय, पुरुषोत्तम निषाद आदि मौजूद रहे।