{"_id":"598f43e44f1c1b51368b484d","slug":"two-fictitious-robbers-of-lalit-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित गैंग के दो इनामी डकैत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललित गैंग के दो इनामी डकैत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए डाकू ललित पटेल गैंग के इनामी सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नयागांव थानाक्षेत्र की बगदरा घाटी से पुलिस ने डाकू ललित पटेल गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है। इनके कब्जे से बारह बोर की दो बंदूक और छह कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सतना पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगडकर ने चित्रकूट एसडीओपी और नयागांव थाना प्रभारी के साथ शनिवार को तड़के मुखबिर की सूचना पर डाकू ललित पटेल गैंग के भागे सदस्यों को दबोचने के लिए बगदरा घाटी में कांबिंग की। पुलिस ने मारे गए डकैत ललित पटेल के बड़े भाई पौशलहा निवासी नंदकिशोर पटेल पुत्र सत्यनारायण और बघोलन फतेहगंज बदौसा बांदा निवासी बेजू उर्फ तेजभान पुत्र भगवत खेरवार को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि दोनों ललित पटेल गैंग के सक्रिय डकैत थे। दोनों पर दस-दस हजार का इनाम था। बताया कि नंदकिशोर ललित का बड़ा भाई है। दोनों के कब्जे से दो बंदूक व छह कारतूस के अलावा दो पिट्ठू बैग और खाद्य सामग्री मिली है। दोनों पर छह से अधिक मामले हैं। इसमें थर पहाड़ से अपहृत तीन ग्रामीणों को मारकर शव जलाने और मुठियादेव गांव से प्रधानाध्यापक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की घटना शामिल है।
विज्ञापन
खत्म हो गया ललित पटेल गैंग
सतना एसपी राजेश हिंडगकर के अनुसार डाकू ललित पटेल गैंग के ताबूत में आखिरी ठोंक दी गई है। इन दोनों डकैतों के पकड़े जाने के बाद पूरा गैंग समाप्त हो गया है। गैंग में एक युवक मुंबई का था, जो जिला छोड़कर जा चुका है। गैंग के सभी सक्रिय सदस्यों को पुलिस या तो मार चुकी है, अथवा जेल के अंदर हैं।
ये तो पहले से थे पुलिस के कब्जे में
मप्र पुलिस जिन दो डाकुओं को दबोचकर गैंग समाप्त होने का दावा कर रही है, वे संभवत: दस दिनों से पुलिस के कब्जे में थे। इसमें एक डाकू ललित का बड़ा भाई है। गौरतलब है कि 31 जुलाई को मुठभेड़ में मध्यप्रदेश पुलिस ने ललित गैंग के तीन डकैतों को पकड़ा था। उसी दौरान आशंका जताई थी कि पुलिस ने तीन नहीं पांच डकैतों को पकड़ा है। दो को पूछताछ के लिए सुरक्षित स्थान पर रखे है। तीन अगस्त को ‘अमर उजाला’ ने खबर भी छापी थी। बताया जाता है कि इन्हीं दो डाकुओं के बताये राज से पुलिस ने गैंग सरगना ललित पटेल को छह अगस्त को मार गिराया था। इस मामले में सतना एसपी राजेश हिंडगकर का कहना है कि डाकू ललित से मुठभेड़ के दौरान ये दोनों भाग गए थे। इन्हें शनिवार को दबोच लिया गया।