{"_id":"59286f0a4f1c1b7a1c535aa1","slug":"the-robber-fired-a-fire-in-the-tendu-leaf-stack","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू ललित ने तेंदू पत्ता ढेर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू ललित ने तेंदू पत्ता ढेर में लगाई आग
चित्रकूट
Updated Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र पर सड़क पर इंजीनियर्स का हल्ला-बोल
- फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। तेंदू पत्ता तोड़ान में चौथवसूली न होने से नाराज तीस हजार के इनामी डाकू ललित पटेल गैंग ने जिले के सीमावर्ती मप्र क्षेत्र की एक फड़ में आग लगा दी। मजदूरों को पीटकर गोली मारने की धमकी दी। भयभीत वन विभाग के अधिकारी व मजदूरों ने पुलिस सूचना भी नहीं दी। इसके बावजूद जानकारी होने पर सतना एसपी ने दो पुलिस टीमें मौके पर भेजकर घटना की जानकारी मांगी है।
जिले की सीमा से सटे नयागंाव मप्र थाना क्षेत्र के पथरा गांव से जुड़ी सुरांगी बस्ती की तेंदूपत्ता की फड़ के पास एक दिन पूर्व डाकू ललित पटेल गैंग पहुंचा। सुबह लगभग चार बजे अचानक डाकुओं के आ धमकने से वहां मौजूद फड़ मुंशी व सो रहे मजदूर डर गए। डाकुओं ने कमीशन की मांग की लेकिन मुंशी ने धन न होने की बात कही। जिससे नाराज डाकुओं ने तोड़कर जमा किया गए तेंदू पत्ते ढेर को बिखेर दिया और कुछ हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद चौथ (कमीशन) पहुंचाए बिना पत्ता तुड़ान न कराने की धमकी देकर गैंग भाग गया है।
इसके बाद डाकू गैंग मोहकमगढ़ जंगल स्थित एक अन्य तेंदू पत्ता तोड़ान वाली फड़ पहुंचा जहां फड़ मुंशी के माध्यम से ठेकेदार से चौथ कमीशन भी दिलाया गया है। पूरे मामले में सतना मप्र के एसपी मिथलेश शुक्ला ने बताया कि डाकू ललित पटेल गैंग द्वारा यूपी क्षेत्र की सीमा से जुड़े दो फड़ों से चौथ वसूली करने की सूचना मिली है। दो पुलिस टीमें मौके पर भेजकर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सुरांगी व मोहकमगढ़ स्थित दोनों फड़ के मुंशी और मजूदर इतना भयभीत हैं कि रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने का आश्वसन दिया है।