{"_id":"594c071e4f1c1bbc548b4622","slug":"student-s-body-found-in-questionable-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध अवस्था में मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में मिला छात्र का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते बरद्वारा गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के पनौटी मार्ग पर एक गैस एजेंसी के पीछे फंदे से लटकता छात्र का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
थानाक्षेत्र के बरद्वारा निवासी भवानीदीन ने बताया कि उसके चार पुत्रों में मझला संतोष श्रीवास ने इसी साल बीए फाइनल की परीक्षा दी है। गांव में एक परिवार ने रंजिशन लड़की की छेड़खानी का आरोप लगाया था।
इसमें निपटारा होने के बाद उसे गांव से भेजकर बुआ के घर बदौसा भेज दिया गया था। मंगलवार को उसने फोन कर बताया था कि कुछ काम से वह भरतकूप आया है, लेकिन उसके बाद से कुछ पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी स्विच आफ मिलता रहा। गुरुवार की दोपहर को पुलिस ने बताया कि उसका शव पनौटी रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पीछे छोटी कुटिया में फांसी के फंदे में लटका मिला है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि घटनास्थल को देखकर लगता है कि संतोष ने आत्महत्या नहीं की बल्कि हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। हत्या की आशंका गांव के ही एक परिवार पर जताई है। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की जानकारी होगी।
गायब युवक का शव मिला
चित्रकूट। (ब्यूरो)। मुख्यालय के जगदीश गंज निवासी मुन्नीबानो पत्नी स्व.आफताब के गायब पुत्र अज्जू का शव बनाड़ी गांव के तालाब के पास मिला है। प्रभारी कोतवाल रामेंद्र तिवारी ने बताया कि गायब युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था और उसे मिर्गी के दौरे आते थे। संभावना है कि वह घूमते हुए तालाब के पास पहुंचा और तालाब में गिरकर उसकी मौत हो गई है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था।उसकी तीन बहनें हैं। पिता की मौत के बाद से छोटा भाई राजा कोचिंग कर परिवार चलाता है।