फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Salted cash after killing alcohol and thrown into the well

शराब पिलाकर छीनी नगदी फिर हत्या कर कुएं में फेंका

Sun, 14 Jan 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 14 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Salted cash after killing alcohol and thrown into the well
कुएं से मृतक का शव निकालती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
तीन दिन से लापता मजदूर का शव कुएं में मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मजदूर के परिजनोें ने उसके साथियों पर ही शराब पिलाकर रुपये छीनने और फिर कुएं में फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीतापुर चौकी क्षेत्र चितरा निवासी मुन्ना कोटार्य  (50) पुत्र बाबूलाल एक माह पूर्व कानपुर के आऊ गांव में ईंट भट्टे में मजदूरी करने गया था। उसके साथ गांव के भूरा, बच्चा व रामलखन भी थे। मुन्ना के भतीजे शैलेंद्र ने बताया कि दस जनवरी को चाचा ने फोन कर बताया था कि वह गांव के इन तीनों के साथ छुट्टी लेकर आ रहा है। वह नहीं आया तो उसने चाचा के तीनों दोस्तों से पूछताछ की। तीनों ने जानकारी न होने की बात कही तो उसने सीतापुर चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों ग्रामीणों से भी पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन


 रविवार दोपहर को वे लोग चाचा की तलाश में घूम रहे थे। रत्नावली मार्ग के रैन बसेरा में स्थापित अस्थायी पुलिस चौकी के पीछे एक कुएं के पास मुन्ना का बैग मिला। इसमें कुछ कपड़े थे। शक के आधार पर कुएं में देखा गया तो कुछ पानी था और एक शव होने की आशंका हुई। पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विजयेंद्र द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से लगभग चार घंटे बाद शव बाहर निकाला गया। शैलेंद्र व अन्य परिजनों ने मुन्ना की शिनाख्त कर भूरा, बच्चा व रामलखन पर ही रुपये छीनकर कुएं में फेंक हत्या करने का आरोप लगाया।  चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा कराया गया है। पूरे मामले की जांच कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल जिन तीन ग्रामीणों पर आरोप लगाया जा रहा है वे लापता है। मुन्ना की पत्नी का बीमारी के चलते तीन साल पहले की देहांत हो चुका है। उसकी तीन पुत्री सीमा, गुड़िया व मंटो अपने चाचा मुन्नू के साथ ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed