{"_id":"580e404e4f1c1bcf75bc2945","slug":"pirates-goppa-solicited-million-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू गोप्पा ने मांगा एक लाख पेशगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू गोप्पा ने मांगा एक लाख पेशगी
चित्रकूट
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस सुरक्षा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्माण शुरु होने के बाद खिसियाए 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा ने सोमवार को मेठ व पेटी कांटेक्टर को मोबाइल धमकी दी। इस बार कहा कि किसी भी हालत में एक लाख की पेशगी तो हर हाल में पहुंचा दे अन्यथा इसका परिणाम भयावह होगा। इस धमकी से बेखौफ ठेकेदार ने खुद मौजूद रहकर मजूदरों से निर्माण कार्य करवाया।
गौरतलब है कि सरैंया-राजापुर मार्ग पर दो करोड़ की लागत से डामर रोड़ का निर्माण चल रहा है। जिसमें बुधवार को डाकू गोप्पा ने धावा बोलकर डेरे में मौजूद मजदूरों को पीट बीस लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पीड़ित मजदूरों ने मानिकपुर थाने में गोप्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पीएसी बल तैनात कराया गया।
इसके बावजूद डाकू गोप्पा ने शनिवार को फोन से ठेकेदार को रंगदारी पहुंचाने धमकी दी। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरु हो गया। इससे डाकू गोप्पा ने एक सोमवार को फिर ठेकेदार को फोन से धमकी दी है।
विज्ञापन
ठेकेदार कैलाश मिश्रा व मेठ अरूण पयासी ने बताया कि उनके फोन पर सुबह खुद को डाकू गोप्पा व खरदूषण बताकर धमकी दी गई है। डाकुओं ने कहा है कि फिलहाल अभी एक लाख रूपए पेशगी के तौर पर ही भिजवा दो अन्यथा निर्माण नहीं होने देंगे।
इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल निर्माण कार्य सोमवार को भी जारी रहा। इस मामले में एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने अभी जानकारी नहीं दी है। फिलहाल पीएसी टीम तैनात है। सरकारी कामकाज में डकैतों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।