फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Intoxicating drink tea made in cash and mobile

नशीली चाय पिलाकर नगदी व मोबाइल उड़ाया

Sat, 25 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 25 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Intoxicating drink tea made in cash and mobile
ट्रेन हादसा

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शहर आए कानपुर देहात के एक वृद्ध को जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर नगदी व मोबाइल पार कर दिया। नशे की हालत में यात्री स्टेशन परिसर में ही इधर उधर भटकता रहा। पीड़ित कई बार सीढ़ियों में गिरकर घायल हुआ। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


कानपुर देहात के रूरा निवासी रामसूरत (60) पुत्र भूरा पांडेय ने अर्द्धबेहोशी हालत में बताया कि शुक्रवार को वह चित्रकूट गया था। शुक्रवार की रात को वापसी के लिए वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक आए और खुद भी कानपुर जाने की बात कहकर वहीं बैठ गए। थोडी देर बाद एक युवक चाय लाया, जिसे सबने पिया इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा।
विज्ञापन



 शनिवार की सुबह तक वह प्रतीक्षालय के पास अर्द्धबेहोशी हालत में पड़ा रहा। होश आने पर किसी तरह वह टिकट खिड़की के पास पहुंचा जहां वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। जहरखुरानों ने उसकी जेब में रखे पांच सौ रुपये व मोबाइल पार कर दिया है। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed