फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girlfriend's murderer committed suicide

प्रेमिका की हत्या करने वाले ने जेल में की खुदकुशी

Wed, 15 May 2019 11:48 PM IST
chitrakoot Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2019 11:48 PM IST
सार

10 मई को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में भेजा गया था जेल

विज्ञापन
Girlfriend's murderer committed suicide
जिला जेल में बंदी की खुदकुशी मामले की जांच कर बाहर आते सदर एसडीएम इंदु प्रकाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट। पांच दिन पूर्व प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल में बंद युवक ने मंगलवार देर रात बाथरूम में अंगोछे से फांसी लगाकर जान दे दी। बंदी के फांसी लगाने की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह डीएम, एसपी समेत अन्य अफसरान जेल पहुंचे और मौका मुआयना कर पूछताछ की। वहीं जेलर का कहना है कि युवक टीबी रोगी था और उसका जेल अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था। जेलर ने शासन को मामले की न्यायिक और विभागीय जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के रीठीरगौली गांव निवासी रामबाबू केवट (39) पुत्र सुखदेव ने 8/9 मई की रात नांदिन कुर्मियान गांव के तालाब के पास प्रेमिका को फोन कर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला के पति ने रामबाबू के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दस मई को तमंचे संग उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल अस्पताल में उसको बीमारी के चलते रखा गया था। रात बारह बजे के बाद उसका शव बाथरूम में लटकता देख बंदी रक्षक ने जानकारी जेल अधीक्षक को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य भी एकत्रित किए।
विज्ञापन

जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिन पूर्व रामबाबू को हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध किया गया था। वह टीबी रोग से पीड़ित था। वह वार्ड में अकेला ही था। उधर, सुबह डीएम विशाखजी अय्यर, एसपी मनोज कुमार झा, एसडीएम सदर इंदुप्रकाश सिंह, एएसपी बलवंत चौधरी आदि भी जेल पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने भी तमंचे से दो बार गोली मारकर जान देने की कोशिश की थी, पर कारतूस मिस हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
10 मई को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में भेजा गया था जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed